बदायूं। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के द्वारा लखनऊ में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा में स्काउट गाइड की भूमिका पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला 23 से 25 मार्च तक ज्यूपिटर हाल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में वॉलिंटियर, जिला संगठन कमिश्नर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, ट्रेनिंग काउंसलर प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी सड़क सुरक्षा से संबंधित एक पोस्टर और छह स्लोगन तैयार कर पहुंचेंगे। जिले की ओर से जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर आकर्षक पोस्टर तैयार कर एआरटीओ हरिओम को प्रदान किए गए। एआरटीओ कार्यालय से यह पोस्टर बरेली जाएंगे और वहां से लखनऊ भेजे जाएंगे। कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा में स्काउट गाइड की भूमिका में जिले से जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण आयुक्त सतपाल गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय रायपुर की प्रधानाध्यापिका अंबिका सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी महेरा की सहायक शिक्षिका कंचन सक्सेना राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगें।