बदायूं । हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू रक्षा दल द्वारा भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इसे आकर्षक और भव्य रूप दिया।यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय लोगों और संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूरेमार्ग में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला।यह यात्रा हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष हरिओम मथुरिया, नगर अध्यक्ष हर्ष शर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष यश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।इस अवसर पर डॉ. नितिन, डॉ. राजेश, एडवोकेट आलोक जोशी, नंदलाल, अंकुर, गगन, कृष्णा, बंटी, रवन विकास पंडित, अवधेश, राहुल, कुनाल साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।