बदायूँ। अलविदा जुमा एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह, छोटे सरकार समेत संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया और वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेत सुरेश पाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह तैयार है।