बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र के खलील रोड के पास ससुराल में छत से गिरने से दामाद प्रदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।पत्नी ममता भारती ने बताया प्रदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह मध्य दिल्ली के पिलन जी कोटला थाना मुबारकपुर मंडोली का निवासी है। उसके साथ मेरी शादी हुई है प्रदीप सिंह शाम को ससुराल में थाना सीबीगंज के खलीलपुर अपनी ससुराल आया था शराब के नशे में था पत्नी ममता ने खाना खिलाकर उसे सोने के लिए छत पर भेज दिया इस दौरान प्रदीप सिंह पेशाब करने के लिए छत पर किनारे गया और छज्जे से नीचे सड़क पर सिर के बल गिर गया प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । परिवार वालों ने बताया प्रदीप सिंह की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है उसके एक बेटा एक बेटी है और ममता भारती के पति की मौत हो चुकी है जिससे एक बेटी है तीनों बच्चे साथ में रहते हैं ममता की शादी को 8 वर्ष हो गए हैं।