रुपये के लेनदेन में मिली धमकी, पूर्व शिक्षक व इंजन व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2026-03-19 at 7.19.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां रुपये के लेनदेन को लेकर मिल रही धमकियों से परेशान पूर्व शिक्षक एवं इंजन व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गंगवार कॉलोनी निवासी लगभग 50 वर्षीय बुद्धसेन गंगवार ने बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान के अंदर फांसी लगा ली। काफी देर तक दुकान बंद रहने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब वे मौके पर पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटका मिला।
परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
नवाबगंज के क्षेत्राधिकारी निलेश मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार, थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सुंडयावा निवासी मुकेश कुमार से रुपये का लेनदेन था, जिसे लेकर मृतक को लगातार परेशान किया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थीं। इससे आहत होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुद्धसेन गंगवार क्षेत्र के सम्मानित एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights