बदायूं । भगवान परशुराम इंटर कॉलेज नेकपुर में चल रही श्रीराम कथा महोत्सव के सातवें दिन कथावाचक रवि महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान जानकी जी द्वारा भगवान श्रीराम को जयमाला पहनाने, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, अयोध्या में दूत भेजकर बारात का निमंत्रण, बारात आगमन, स्वागत-सम्मान तथा श्रीराम-सीता विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विवाह उपरांत बारात की अयोध्या वापसी पर नगर वासियों ने मंगल गीत गए और श्री राम की जय जयकार की। देवताओं ने भी पुष्प वर्षा की। भगवान श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारियां होने लगीं। हर जगह खुशी का माहौल बन गया।अयोध्या में भव्य स्वागत हुआ। कैकेयी-मंथरा संवाद का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने रामचरित के गान, श्रवण और चिंतन की महिमा बताते हुए कहा कि इससे जीवन में शांति, मर्यादा और सद्गुणों का विकास होता है। इस मौके पर राम बहादुर पांडेय, रजनी मिश्रा, एमके पाठक, राजेश शर्मा, तुलसीराम प्रचारक, आरके उपाध्याय, कल्याण प्रसाद, अमन नारंग, हरिओम वर्मा, संजय बाबू, रामकुमार वर्मा, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद भक्तों ने श्रद्धा के साथ आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।