उझानी। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, और संतोषी कृपा मंदिर,बडी माता मंदिर, छोटी माता का मंदिर,काली मंदिर सहित शहर के ज्यादातर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुरक्षा के लिए हर मंदिर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यह पर्व 27 मार्च तक चलेगा। मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से आकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं । चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। शहर के मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया था, और श्रद्धालुओं ने माता का जलाभिषेक किया और हवन कुंड में आहुति दी। चैत्र नवरात्रि का यह पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें माता का आगमन पालकी पर होगा और प्रस्थान हाथी पर होगा । नगर में चैत्र नवरात्रि के दौरान घरों से लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।