पटपरागंज में पड़ेगा शहर का कूड़ा, विरोध किया तो दर्ज होगी एफआईआर :- अधिशासी अधिकारी

WhatsApp Image 2026-03-19 at 6.54.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर पालिका परिषद का स्थाई डम्पिंग ग्राउन्ड गांव पटपरागंज में है कांग्रेसियों व ग्रामीणों के विरोध के चलते नगर के कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। पिछले डेढ़ वर्ष के लंबे प्रयास के बावजूद नगर पालिका प्रशासन गांव पटपरागंज के एमआरएफ सेंटर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने में विफल रहा है। इसका खामियाजा सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सुबह सुबह नगर के ज्यादातर कूड़े को आग के हवाले कर दिया जाता है, सवेरे सवेरे टहलने वाले लोगों को जहरीला घुंआ परेशान करता है। नगर पालिका ने पूर्व में पटपरागंज गांव में डंपिंग ग्राउंड बनाया था, जिसे कांग्रेस नेता अजीत यादव के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बंद करना पड़ा। तब से कचरा कछला,बितरोई , संजरपुर रोड,बाईपास और हाईवे किनारे की खंतियों में डाला जा रहा है। बुधवार को धुविया तालाब के पास कचरा फेंकने के दौरान स्थानीय लोगों ने तीखा विरोध किया, वाहनों को रोक दिया विवाद इतना बढ़ा कि चालकों को कचरे से लदी गाड़ियां वापस नगर पालिका परिसर में लाकर खड़ी करनी पड़ीं। इस घटना से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम तक अधिकारी समाधान तलाशते रहे, लेकिन कोई ठोस रास्ता नहीं निकल सका।———– इस बारे में प्रभारी अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला कल से उनसे संज्ञान में है आज वह गांव पटपरागंज स्थित डम्पिंग ग्राउंड जाकर ग्रामीणों से वार्तालाप कर कूड़े का निस्तारण करने की कोशिश करेंगे अगर ग्रामीण नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कोतवाली में सरकारी कार्य में वाघा डालने के तहत मुकदमा पंजीकृत कराएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights