गंगा स्नान करते दो युवक डूबे एक की मौत,एक की हालत गंभीर
उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछ्ला भागीरथी तट पर गंगा स्नान करते समय अलग-अलग तटों पर दो युवक डूब गये।गंगा तटों पर मौजूद लोगों ने युवको को डूबते देख शोर मचाना कर दिया।चीख-पुकार की आवाज सुन तट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूब रहे युवक को बमुश्किल गंगा से बाहर निकाला जबकि एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई।पुलिस ने गंगा में डूब रहे युवक को बाहर निकालकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नौशेरा रैफर कर दिया।वहीं गंगा में डूबे युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
रविवार की सुबह सावन माह के चौथे रविवार को नगर के पंजावी कॉलोनी मौहल्ला नरायणगंज निवासी अनिल कुमार सतीजा (42) पुत्र किशोरी लाल सतीजा कछला गंगा तट पर गंगा स्नान करने गया था।गंगा स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा।गंगा स्नान कर रहे लोगों ने जब युवक को गंगा में डूबते देखा तो उनमें चीख-पुकार मच गई।चीख-पुकार की आवाज सुन तट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी।गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और युवक के पेट में भर गया पानी बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में डूबे युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा रैफर कर दिया।
वहीं कछला सोरों साइड गंगा तट पर स्नान कर रहा एक 45 वर्षीय युवक गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगा।गंगा स्नान कर रहे लोगों ने युवक को डूबते देख शोर मचाना शुरू कर दिया।चीख-पुकार की आवाज सुन गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी।लेकिन तब तक युवक गंगा में डूब गया।कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला तब तक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई।गंगा में डूबे युवक के शव की पुलिस ने शिनाख्त कराने की भरसक कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो पाई है।घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर व कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं पुलिस युवक की शिनाख्त में सरगर्मी से जुटी हुई है।समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।













































































