उझानी।रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के चौदह पुलिसकर्मियों निरीक्षकों,दरोगा व सिपाहियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया।जिससे पुलिस कर्मियों में जोश भर गया। भारत सरकार गृह मंत्रालय ने जनपद में तैनात चौदह पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिये चुना था।स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में परेड के दौरान एसएसपी संकल्प शर्मा ने इंस्पेक्टर विनोद कुमार चाहर,ओमकार सिंह,देवेंद्र धामा,चेतराम वर्मा व उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह भदौरिया,मनोज कुमार,संजय कुमार,राम सेवक,इसम सिंह,सत्यवीर सिंह,मुरारी लाल सैनी व आरक्षी कु० आशा,अवधेश कुमार आदि को उत्कृष्ट व अति उत्कृष्ट सेवा पदक लगाकर सम्मानित किया।सम्मानित होते देख पुलिस कर्मियो में जोश भर गया।