श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.28.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बरेली के ट्रेनिंग डेवलपमेंट एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा बी.टेक, एमबीए एवं एमसीए 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, बरेली के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक ट्रेनिंग डेवलपमेंट एंड प्लेसमेंट डॉ. अनुज कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधि तुषार सक्सेना का स्वागत किया। कंपनी के एचआर द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, अवसरों एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, साथ ही छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया गया।
इसके बाद बी.टेक, एमबीए एवं एमसीए के छात्रों के लिए ग्रुप डिस्कशन आयोजित किया गया, जिसमें 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 5 विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
कंपनी प्रतिनिधि तुषार सक्सेना ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाओं एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाइस्ता कमर जैदी, सिया मेरी रेजी एवं राहुल सक्सेना का विशेष योगदान रहा। समापन पर डॉ. अनुज कुमार ने कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights