बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में परम पूज्यनीय श्री हरि विष्णु घट-घट वासी गुरुजी के सान्निध्य में कस्बे के रबर फैक्ट्री कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे कस्बे में धार्मिक माहौल बना रहा। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, लोधी नगर, भिटौरा और स्टेशन क्षेत्र होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कस्बा वासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक राजवीर शर्मा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुजी की कृपा से तीन दिवसीय सत्संग, प्रवचन एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा के उपरांत लगभग 500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गुरुजी द्वारा सत्संग एवं प्रवचन होगा, जिसके पश्चात महायज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कमलेश गंगवार, अनीता गंगवार, सुनील दत्त मिश्र, शेष कुमार, ऐवरन सिंह, अमित गंगवार, कल्पना राजपूत, राकेश राजपूत, आशीष धनगर, वीरेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, सुनील चंद्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं कस्बे के व्यापारी दौलत राम गुप्ता, प्रहलाद कुमार अग्रवाल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, गोविंद गुप्ता (सीपू लाला), अमित गोयल, श्यामसुंदर गुप्ता, दीपक गोयल सहित अन्य लोगों ने भी फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।