मकान पर कब्जे का करने का आरोप, ताला तोड़कर लाखों की चोरी का दावा

WhatsApp Image 2026-03-18 at 6.47.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कटकुईया सैलानी निवासी मुख्तार अहमद ने अपने मकान पर अवैध कब्जा करने और लाखों की चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित मुख्तार अहमद पुत्र बन्ने (मरहूम), निवासी मकान संख्या 127, ने इस संबंध में एसपी सिटी और जिला अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी के अनुसार, वह पिछले करीब 30 वर्षों से उक्त मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा है। उनका कहना है कि यह मकान उन्हें उनके सगे मामा बशीर अहमद और रफीक अहमद से विरासत में मिला था। आरोप है कि विपक्षीगण असलम, यूनुस, शराफत, शकील, करामत, राशिद, रईस अहमद और मोहम्मद यानी ने आपस में मिलकर धोखाधड़ी करते हुए मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया और प्रार्थी को घर खाली करने की धमकी दी।
मुख्तार अहमद का आरोप है कि 15 मार्च को जब वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, तभी आरोपियों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि घर में रखा करीब 3 तोला सोना और लगभग 4 लाख रुपये नकद गायब कर दिए गए। जब वह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने आरोपियों से इस बारे में पूछताछ की, तो उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights