एपीएम पी.जी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह
उझानी :- आज दिनांक 18.03.26 को एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन हुआ। क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम स्थान, प्रियांशु ने दूसरा स्थान एवं हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।1500 मीटर दौड़ में सचिन ने प्रथम स्थान, शुभम् ने दूसरा स्थान एवं पुष्पेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में पुष्पेंद्र ने प्रथम स्थान, जितेंद्र ने दूसरा स्थान एवं शुभम् ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान, प्रीति ने दूसरा स्थान एवं ब्रजवती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 200मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छाया ने प्रथम स्थान, ऋचा एवं सोनाक्षी ने दूसरा स्थान एवं सुगंधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि विष्णु भगवान अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. उमेश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने क्रीड़ा आख्या को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुल 71 प्रतियोगियों ने भाग लिया और पूर्ण अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल ने विशेष रूप से बेटियों के प्रदर्शन की सराहना की । महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि विष्णु भगवान अग्रवाल ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र वर्ग से बी.एस सी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र सचिन को चैंपियन एवं छात्रा वर्ग से बी.ए अंतिम सेमेस्टर की छात्रा कुमारी छाया को चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा चैंपियन ट्रॉफी देकर छात्र सचिन और छात्रा कुमारी छाया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ.त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं सभी विजेताओं की सराहना की। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रशिक्षक विकास बाबू को अभिषेक अग्रवाल के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ.शुचि गुप्ता, डॉ. सुष्मिता, डॉ. शिल्पी पांडे, सौरभ, अंशुल, मनोज, डॉ. जितेंद्र सिंह राणा, मीनाक्षी सक्सेना, आदेश, जीतपाल, मोनिका, संजीव, शालिनी, दौलत राम , श्रेष्ठ आदि समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।














































































