कृतिका नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल पर भ्रष्टाचार और छात्र उत्पीड़न के आरोप, डीएम को सौंपा शिकायत पत्र

WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.07 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कृतिका नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज की प्रिंसिपल पर भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में छात्राओं ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।छात्रा शिखा वर्मा का कहना है कि वे कृतिका नर्सिंग कॉलेज, लभेड़ा टोल प्लाजा खाई खेड़ा, पीलीभीत रोड रिठौरा की छात्राएं हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल जिन्सी एम. वर्गीज पर आरोप है कि उनके द्वारा लंबे समय से गंभीर अनियमितताएं की जा रही हैं तथा छात्र-छात्राओं के साथ मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।छात्राओं ने बताया कि इस संबंध में वे लगभग एक वर्ष पहले कॉलेज के मैनेजर डॉ. के.पी. गंगवार से भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई समाधान निकाला गया।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रिंसिपल के निर्देश पर बाहरी प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है और कई छात्रों को बदले की भावना से फेल भी कर दिया जाता है, जबकि वे थ्योरी परीक्षा में पास होते हैं। इसके अलावा बाहरी प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर छात्रों से रिश्वत मांगे जाने और भविष्य खराब करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है।छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्कॉलरशिप फॉर्म फॉरवर्ड करने के नाम पर प्रति छात्र से 200 रुपये की वसूली की जाती है।छात्राओं ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि छात्र-छात्राओं को न्याय मिल सके और कॉलेज में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाई जाए। शिकायत करने बालों में अंशुता सिंह, परमिला, विजय वर्मा , अक्षय, खुशबू , राहुल , सुरभि , पल्लवी , निशा , शीतल , दीक्षा आदि मौजूद रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights