बदायूं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फरीदपुर(बरेली) के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नीरज कुमार पाराशरी की 76 वर्षीय माता विटोला देवी का लंबी बीमारी के बाद 12 अगस्त को बदायूं शहर स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनका कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। स्व. रज्जन बाबू शर्मा की धर्मपत्नी विटोला देवी ने 12 अगस्त की रात बदायूं शहर के डीएम रोड, नेकपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य थी। उनके निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन व परिजनों ने घर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पैतृक आवास से अंतिम यात्रा कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुई। इसमें भी बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अंतिम दर्शन किए और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सबसे छोटे पुत्र अमित कुमार पाराशरी ने मुखाग्नि दी। दसवां संस्कार नगला मंदिर में 20 अगस्त को सुबह दस बजे से शुरु होगा। तेरहवीं संस्कार 23 अगस्त को पैतृक आवास पर होगा।