सिरतोल प्राथमिक स्कूल में मनाया गया अमृत महोत्सव बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव सिरतोर स्थित प्राथमिक स्कूल में आज शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हुए। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों की स्मृति में व्याख्यान दिया गया। आजादी के 75 वर्षों के दौरान हुए कार्यों के साथ ही आजादी दिलवाने में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी स्मरण किया। बच्चों ने पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अथिति रहे खंड शिक्षाधिकारी रहे अशोक कुमार पाठक का यहां जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने कहा कि माताएं अपने अधिकारों को समझे और अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे। साथ ही उन्हे देश के शहीदों की कथाएँ सुनाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्रा, शिवनारायण, सुनील निगम, प्रवीण कुमार जैन, किरन देवी, रेणुबाला, ज्ञान सिंह, अतीश कुमार, नीरपाल, नवनीत, मुनेंद्र, पवन, अरविंद जैन, महेंद्र, सत्यवीर, आशुतोष, राखी शाक्य, अमर सिंह, सरोज, रामदुलार, योगेश, राजुद्दीन आदि मौजूद रहे।