जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा कार्यकर्ताओं के संघर्ष और तपस्या का परिणाम :- बीएल वर्मा

WhatsApp Image 2026-03-15 at 6.30.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी ग्रामीण/उघैती/गौतरा/गढ़िया हरदोईपट्टी/आसफपुर :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बिल्सी ग्रामीण, उघैती, गौतरा, गढ़िया हरदोईपट्टी, आसफपुर मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में बिल्सी ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा उघैती मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा गौतरा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस दातागंज में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा गढ़िया हारदोईपट्टी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा आसफपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड में आयोजित हुआ, जिसका उदघाटन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इतिहास एवं विकास विषय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा भाजपा का निर्माण वर्षों के संघर्ष, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक अनुशासन की मजबूत नींव पर हुआ है। जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कार्यकर्ताओं की दृढ़ प्रतिबद्धता के कारण संगठन निरंतर आगे बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास केवल राजनीतिक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का एक सतत अभियान है।

इतिहास एवं विकास विषय पर हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का विकास केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर चलने वाला एक वैचारिक आंदोलन रहा है। जनसंघ के समय से प्रारंभ हुई यह यात्रा अनेक संघर्षों और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ती रही और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा समर्पण के कारण आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर योगदान दे रही है।

इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा भाजपा का इतिहास केवल एक राजनीतिक दल की यात्रा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद, संगठनात्मक समर्पण और विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। आगे कहा संगठन का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करे

वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्रहित, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित है। भाजपा की विचारधारा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इन मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारते हुए समाज के बीच तथा पार्टी में अपने दायित्व के प्रति सक्रिय भूमिका निभाएं।

वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा किसी भी संगठन की मजबूती उसकी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर निर्भर करती है। भाजपा का कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए समाज में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास करना चाहिए।

कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने से नहीं बल्कि समाज के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने से होता है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, मोहल्लों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर संवाद स्थापित करना चाहिए, जिससे नए लोग संगठन से जुड़ें और भाजपा की विचारधारा का दायरा निरंतर व्यापक होता जाए।

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर सात सत्रों में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिल…

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights