हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज का भव्य होली मिलन समारोह हुआ,रंगारंग कार्यक्रम हुए
बदायूँ। शहर के राजमहल गार्डन में महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय महिला समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं समरसता को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय हरिश्चंद्र महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहर रस्तोगी जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजू रसराज रस्तोगी , राष्ट्रीय महामंत्री काव्य सौरभ, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी विमलेश गुप्ता तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा दीपमाला गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री डॉ .काव्य सौरव ने समाज को अपने उद्बोधन में एकता व संगठन शक्ति का संदेश दिया ।उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए ऐसे सामाजिक आयोजनों को सामाजिक सोहार्द,एकता व सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोजी रस्तोगी जी, दीप्ति दीपांक रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, मनोज रस्तोगी , जवाहर रस्तोगी ,अमित टिन्नी रस्तोगी , संजय मेडिकल, राजीव रस्तोगी , अंकुर रस्तोगी, विवेक रस्तोगी , अभिषेक रस्तोगी, अक्षज रस्तोगी, गौरव रस्तोगी , विरल रस्तोगी , हिमांशु रस्तोगी, उज्जवल रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा।
अजय रस्तोगी, शिखर रस्तोगी एवं युवा टीम ने भी भरपूर सहयोग दिया ।
महाराजा हरिश्चंद्र की स्तुति एवं दीप प्रज्वलन के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ । ढेरो बच्चों की रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां फैंसी ड्रेस कार्यक्रमों के बाद टीन एजर वर्ग मे झनक रस्तोगी ,अनुज्ञ्या रस्तोगी, अंशिका रस्तोगी व रिद्धिमा रस्तोगी ने लाजवाब नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
इसके पश्चात महिला वर्ग की प्रस्तुतियां रिश्तों पर आधारित थी।
दीप्ति दीपांक ने नारी के समस्त रिश्तों पर, अंजू, अन्यया व छवि ने मां – बेटी ,पूनम व नेहा ने नंद -भाभी प्रियंका व कृतिका ने दोस्ती का रिश्ता,रंगोली इशिता ने बहनों एवं साधना व उनकी बहू ने सास बहू का रिश्ता निभाते हुए जोरदार प्रस्तुतियां दी ।
ज्योति की हास्य कविता प्रस्तुति लाजवाब रही ।
पूनम एवं ज्योति द्वारा सरप्राइज कराए गए ।
कृतिका रस्तोगी निहारिका रस्तोगी एवं विरल रस्तोगी का मंच संचालन लाजवाब रहा ।
अंत में अध्यक्ष रोजी रस्तोगी ,उपाध्यक्ष रेखा रस्तोगी व महामंत्री दीप्ति दीपांक ने सभी आगंतुक अतिथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सप्रेम आभार व्यक्त किया ।














































































