नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस पर नकटिया नदी तट पर चला स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2026-03-15 at 5.43.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस के अवसर पर छावनी परिषद की ओर से नकटिया नदी तट पर विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
अभियान का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान नकटिया नदी के आसपास सामुदायिक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने श्रमदान कर नदी तट की सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आर.एन. टैगोर स्कूल के विद्यार्थियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से नदी संरक्षण व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए नदियों को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया।
अभियान में कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल की आरएमओ डॉ. वंदना, अस्पताल स्टाफ, आर.एन. टैगोर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक व विद्यार्थी, छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक डॉ. पारस, सफाई अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
छावनी परिषद द्वारा आयोजित यह अभियान स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ ही नदी संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights