एचपीसीएल प्लांट के दो अधिकारियों की हत्या के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-03-15 at 4.22.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। एचपीसीएल बायोगैस प्लांट सैजंनी में मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या पर कांग्रेस ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हत्याकांड के बाद आज पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के सयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल स्थित अम्बेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता प्रदेश कांग्रेस निवर्तमान सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे ।पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने पुलिस की लापरवाही और स्थानीय भाजपा नेताओं के कथित संरक्षण के आरोप लगाए हैं, ओमकार सिंह ने कहा परिजनों के मुताबिक पुलिस को खतरों की जानकारी पहले ही दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतक हर्षित की मां ने डीएम, एसपी और स्थानीय विधायक को सूचना देने का दावा किया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा मृतक के परिजनों ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर आरोपी को शह देने की बात की जिससे आरोपी के हौसले बुलंद थे। इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा एक पूर्व कर्मचारी ने प्लांट में घुसकर दिनदहाड़े दो अधिकारियों को मार डाला, जिससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठते है
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर चार सूत्रीय मांग की। जिसमें एचपीसीएल सैंजनी में दोहरे हत्याकांड में मृतकों के परिजनों को 5 करोड़ का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी तथा इस घटना की जांच उच्च स्तरीय न्यायिक से करवाई जाए एचपीसीएल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए जिससे भविष्य में ऐसी कोई घटना घटित न हो।
इस कार्यक्रम के उपरांत सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया और काशीराम जी को भारत रत्न लेने की मांग की करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये मुख्य रूप से कार्यक्रम में जिला महासचिव इखलास हुसैन, सेवादल यंग बिग्रेड अध्यक्ष जगदीश सागर, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, उमेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष उझानी अरुण परासर, नगर अध्यक्ष उझानी रियासत खान, मुजाहिद, परवेज, एससीएसटी अध्यक्ष मुन्नेद्र कन्नौजिया, जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राम बहादुर कश्यप, पंचायत प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, नरेश पाल, प्रमोद कुमार, दिनेश, राजपाल सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप,
सोनपाल प्रवेश कुमार, मनोज सिंह शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights