बिल्सी। कोतवाली परिसर में आज शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह एवं सीओ अनिरुद्ध सिंह ने यहां पंहुच कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां मात्र दो शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल के साथ पुलिस टीम का गठन करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि सभी लेखपाल और पुलिस कर्मी समाधान में प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। इस मौके पर कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी, विनोद कुमार सिंह, राजेश शर्मा, विजेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, अवधेश कुमार, लवी शर्मा आदि मौजूद रहे।