पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को सौंपा बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में आज शनिवार को यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पंहुच कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम संजय कुमार सिंह को पांच सूत्रीय एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र के गांव अगोल और घंघोसी के किसान अपने यहां चकबंदी कराना नहीं चाहते है तो विभाग इसके लिए क्यों मान रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में शाम को बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण गांव में शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। इसलिए बिजली विभाग के अधिकारियों को चाहिए वह शाम को छह से 10 बजे के मध्य बिजली की कटौती को पूरी तरह से बंद करें। उन्होने कहा कि तहसील क्षेत्र में पासी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति में होने के बाद भी प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं किए जा रहे है। जिसके कारण लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव खितौरा भगवन्त में अन्त्योदय कार्डों की जाँच कर पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी किए जाए। यहां उन कुछ लोगों को फर्जी तरह से कार्ड जारी कर दिए गए है। इसके अलावा ऑगनवाडी में सामग्री बॉटने के लिए सरकार द्वारा भेजी जाती है। जिसका क्षेत्र में दुरूपयोग किया जा रहा है। इसलिए इसकी जांच कर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह, नेमसिंह, सुबोध शर्मा, विपिन पटेल, प्रेमसिंह, लालाराम, प्यारेलाल, शमा बी, सोमवती, जसवीर सिंह, रामपाल, प्रेमपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।