दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू

05_01_2020-144_19907976
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत पारित निषेधात्मक आदेष संख्या 382/न्याय सहायक-2, दिनाँक 30-06-2021 ,जो दिनाँक 31-08-2021 तक प्रभावी है, में लगाये गये प्रतिबन्धों के अतिरिक्त दिनाँक 17 एवं 18 अगस्त 2021 को प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा के आयोजन को सकुषल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रतिबन्ध तत्काल प्रभाव से लागू किये हैंः-
1- परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाईल फोन, ब्लूटूथ अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई0टी0 गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। परीक्षा की समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी अथवा प्रष्न-पत्र को परीक्षा केन्द्र से बाहर न जाने दिया जाये। अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रष्न-पत्रों के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिष्चित करने के लिए आवष्यक प्रषासन/पुलिस बल उपलब्ध कराया जाये तथा अन्य कोई कठिनाई, जो सुरक्षा से सम्बन्धित हो, का निराकरण कराया जाये। परीक्षार्थियों को जारी प्रवेष पत्र ही पास माना जायेगा।
2- शासन के निर्देषानुसार कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रो पर सोषल डिस्टेसिंग व मास्क का पालन सुनिष्चित किया जाये। भीड़-भाड़ न होने दी जाये।
3- कोई भी व्यक्ति शासकीय ड्यूटी कर रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को डराने, धमकाने अथवा किसी प्रकार की क्षति पहुँचाने वाला कार्य नहीं करेगा।
4- कोई व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में पठन-पाठन सामग्री, सैल्यूलर फोन कैलकुलेटर, माचिस, ब्लूटूथ,
मोबाइल फोन, टेबलेट अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई0टी0गजेट्स आदि नहीं ले जायेगा।
5- कोई भी व्यक्ति प्रश्नपत्रों की गोपनीयता परीक्षा पूर्व भंग नहीं करेगा।
6- कोई भी मुद्रक एवं प्रकाशक परीक्षार्थियों को गुमराह करने वाली सामग्री का मुद्रण, प्रकाशन, विक्रय अथवा वितरण नहीं करेगा।
7- परीक्षा केन्द्रों के 500 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट मषीन की दुकान साइवर कैफे तथा
पी0सी0ओ0 आदि ऐसी दुकानें को बन्द रखा जायेगा।
8-    परीक्षा केन्द्रों पर इन्टरनेट की सुविधा परीक्षा के दिन बन्द रहेगी।
9- कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों की 500 मीटर के परिधि में किसी भी परिस्थिति में व्यक्तियों
के समूह को न तो एकत्रित करेगा और न ही एकत्रित होने के लिये प्रेरित करेगा।
10-   जनपद में जहाॅ जहाॅ परीक्षा के संकलन केन्द्र पर परीक्षा के प्रष्न पत्र रखे हुए हैं, उन
उन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था की जाये।
      प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा 2021 दिनांक 17 व 18 अगस्त 2021 को परीक्षा केन्द्र-
 1-कुॅवर रूकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज, बदायॅू 2-षिवदेवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, बदायॅू 3-राजकीय इण्टर कालेज बदायूँ पर आयोजित होगी।
 धारा 144 दं0प्र0सं0 का उक्त आदेष परीक्षा वाले दिनाकों को परीक्षा केन्द्रों की 500 मीटर की परिधि में लागू रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights