“सुगंध – रोटरी वूमेन स्प्रेडिंग द फ्रेगरेंस” थीम पर इंटरसिटी मीट, शहर की नामी महिलाओं का सम्मान
बरेली। रोटरी क्लब बरेली फ्रेगरेंस की ओर से “सुगंध – रोटरी वूमेन स्प्रेडिंग द फ्रेगरेंस” थीम पर इंटरसिटी मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देना रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं अपनी सेवा, प्रतिभा और संस्कारों की सुगंध से समाज को महका रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इसी क्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित एवं प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में फन सिटी की अमिता अग्रवाल, राधा सिंह, हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा, मनजीत बिग, डॉ. नीरा अग्रवाल और शालिनी विद्यार्थी शामिल रहीं। सम्मान पाकर सभी महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी ने कहा कि रोटरी की महिलाएं अपने सेवा कार्यों से समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
इंटरसिटी मीट चेयर अनूप गुप्ता, विनय कृष्ण, असिस्टेंट गवर्नर रिचा टंडन, रजत मल्होत्रा और मनीष शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बरेली, झांसी, पीलीभीत और बदायूं समेत कई शहरों से रोटेरियन सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
रोटरी क्लब फ्रेगरेंस की चार्टर प्रेसिडेंट सुधा गुप्ता और सेक्रेटरी मुक्ता अग्रवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इंटरसिटी मीट की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रिचा अग्रवाल रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन मनीषा मेहरा ने किया।
इस अवसर पर लेखा खंडेलवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति खुराना, शालू मित्तल, निधि अग्रवाल, शुभ्रा बंसल, सीमा सिंघल, किरण सक्सेना, पूनम योगेंद्र, साक्षी अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। वहीं संजय रेकरिवाल, राजगोपाल खट्टर, विश्वनाथ गुप्ता, दीपक, ज्ञानेंद्र गुप्ता, दिनेश शुक्ला, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, देव प्रिया उकसा और शिल्पी शर्मा सहित कई रोटेरियन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।














































































