सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-14 at 5.52.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को थाना शाही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च को सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शाही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में युवक की पहचान सूरज पुत्र किशन पाल निवासी मोहल्ला पंतनगर, थाना शाही, जनपद बरेली के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 मार्च को शमशान घाट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शौक और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से किसी अज्ञात व्यक्ति से तमंचा खरीदा था और उसके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाही में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights