बरेली। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी और अता उर रहमान, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, भगवत शरण गंगवार, पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी, डॉ. अनीस बेग, युवा नेता समर्थ मिश्रा, अविनाश मिश्रा, सलेश यादव, प्रो. जाहिद खान, रविंदर यादव, संजीव कुमार सक्सेना, मनोहर सिंह पटेल, अशोक यादव, आदेश यादव, गुड्डू, कबीर अहमद, सुरेंद्र सोनकर, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रणवीर जाटव, हैदर अली, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश गौतम, पार्षद आरिफ कुरैशी, हरि शंकर यादव, मेराज अंसारी, पार्षद अब्दुल सलीम, पार्षद अली खान सुल्तानी, राजेश मौर्य, स्मिता यादव, जैनब फातिमा, नाजिम कुरैशी, मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी, सिंपल कनौजिया, ठाकुर अनुज प्रताप सिंह, सलीम कुरैशी, अनिल पटेल नेताजी, पल्लवी सक्सेना, गजलल अंसारी, दिनेश यादव, विधान भारद्वाज, योगेश यादव, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा और समीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। औ शिवचरन कश्यप शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने रमजान के पवित्र महीने की मुबारकबाद देते हुए समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की।