समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष और सेवा से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
बिसौली/इस्लामनगर/उझानी/जगत वजीरगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत बिसौली नगर, इस्लामनगर, उझानी ग्रामीण, जगत, वजीरगंज मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में बिसौली नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड बिसौली में आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं किया। तथा इस्लामनगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर में आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा जगत मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ। जिसका उद्धघाटन पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा उझानी ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ। जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा वजीरगंज मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वार्ष्णेय रिसोर्ट कुंवरगांव में आयोजित हुआ। जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इतिहास एवं विकास विषय पर पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा कि भाजपा का विकास एक लंबी वैचारिक और संगठनात्मक यात्रा का परिणाम है। भारतीय जनसंघ से प्रारंभ होकर आज भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। यह सब समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्र सेवा की भावना से संभव हुआ है। संगठन का इतिहास प्रत्येक कार्यकर्ता को निरंतर सेवा और संगठन विस्तार के लिए प्रेरित करता है।
कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क और संवाद अत्यंत आवश्यक है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर लोगों की समस्याओं को समझता है, और उन्हें संगठन की विचारधारा व नीतियों से जोड़ने का कार्य करता है। कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है।
इतिहास एवं विकास विषय पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा का इतिहास जनसंघ से प्रारंभ होकर संघर्ष, तप और संगठनात्मक शक्ति के बल पर आगे बढ़ा है। अनेक कठिन परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया और आज उसी का परिणाम है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर राष्ट्र सेवा का कार्य कर रही है।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित संगठन है। भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इस विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और देश-प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।
प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री डॉ अरुण प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, क्षेत्रीय सह-संयोजक आईटी कृष्णवीर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा, जोगेंद्र पटेल, प्रदीप चौधरी, अजय तोमर, देवेश तोमर, शिवम शंखधार ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह मौर्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, गजेंद्र यादव, चैयरमैन जगदीश लोनिया, जमुना प्रसाद पटेल, सियाराम, मुनेंद्र पाल, राम विलास सागर, डॉ प्रभाशंकर मिश्रा, प्रवीण महाराज, संतोष गुप्ता, कमलेश, सुरेंद्र सिंह राठौर, के.वी गुप्ता, डॉ नंद किशोर, अजय पाल सिंह, के.पी वर्मा, डॉ रुपेंद्र आर्य, नीरज शर्मा, विनय गर्ग, संजीव गुप्ता, वासुदेव प्रसाद वर्मा, स्वतंत्र मोहन गुप्ता, सत्यपाल सिंह राठौर, अयोध्या प्रसाद वर्मा, शिव शंकर, मोहित तोमर, मनोज गुप्ता, ललतेश ठाकुर, अवनीश कुमार शाक्य, राघव सिंह, राजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।











































































