उझानी । नगर के एपीएम( पी.जी.) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन कौशल विकास हेतु युवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें डॉक्टर शुचि गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सरोरा में एक जागरूकता रैली निकाली गई ,जिसमें स्वयं सेविकाओं ने ग्राम वासियों को जागरूक किया,व अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए कहां ग्राम सरोरा में मीनाक्षी सक्सेना व डॉ सुस्मिता को आमंत्रित किया गया उन्होंने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत,सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वही स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है स्वच्छता सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनानी चाहिए वही ग्राम गंगोरा में डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में स्वच्छता रैली निकाली गई l वह ग्राम गंगोरा में प्राथमिक स्कूल के प्राध्यापक अखिलेश त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को स्वच्छता की प्रति जागरूक किया, बताया स्वच्छता ही सेवा है हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है, गंदगी से हमारे आसपास का वातावरण व हमारे जीवन शैली प्रभावित होती है इसलिए हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए, और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए l