बदायूँ । मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत लभारी विकास खंड कदरचौक के 3 आंगनवाड़ी केंद्रों का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया गया। प्रथमदृष्टया तीनों केंद्र बंद पाए गए एवं किसी भी केंद्र पर कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं था एवं पोषाहार वितरण की स्थिति माह नवंबर 2025 की लभारी आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम की 14.29 % और दिसंबर 2025 की 55.45% है। आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय की माह नवंबर 2025 की 25.62% एवं दिसंबर 2025 की 73.60 % है। आंगनवाड़ी केंद्र तृतीय की माह नवंबर 2025 की 89.86% और दिसंबर 2025 की 94.89 % है। भौतिक निरीक्षण में अवशेष पुष्टाहार किसी भी केंद्र पर नहीं पाया गया । उक्त आंगनवाड़ी के केंद्रों पर निरीक्षण के समय उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि तैनात आंगनवाड़ी द्वारा समय से व केंद्र पर उपस्थित होकर पुष्टाहार वितरण नहीं किया जा है।इस स्थिति से यह प्रतीत होता है कि तैनात आंगनवाड़ी द्वारा शासकीय धन का गबन करते हुए उक्त पुष्टाहार वितरण कार्य में घोर लापरवाही की जा रही है !