बदायूँ। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यक मीटिंग जनपद अध्यक्ष अशोक सक्सेना की अध्यक्षता में मोमिन अंसार वेलफेयर सोसाइटी, लालपुल के परिसर पर आयोजित हुई ।जिसमें विद्युत पेन्शनर्स की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया । शमशाद हुसैन सचिव द्वारा कहा गया कि पेन्शनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल काफी समय से लंबित हैं जिनका भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल द्वारा कहा गया कि सरकार आठवें वेतन आयोग के लाभों से पेन्शनर्स को वंचित करना चाहती है। वित्त विधेयक 2025 के द्वारा पेन्शन नियमावली में संशोधन किया गया है जिससे पेन्शनर्स के प्रति सरकार की नकारात्मक सोच परिलक्षित होती है। 23 जून 2025 एवं 17 दिसम्बर 2025 को भी सरकार को स्थिति स्पष्ट करने हेतु ज्ञापन दिये गये थे परन्तु सरकार द्वारा अपना रुख स्पष्ट नहीं किया जा रहा है जिस कारण पेन्शनर्स में अत्याधिक चिन्ता एवं आक्रोष व्याप्त है। उन्होनें कहा कि 16 प्रमुख पेन्शनर्स संगठनों द्वारा गठित संयुक्त पेन्शनर्स कल्याण समिति (उ०प्र०) लखनऊ के आव्हान पर सरकार की पेंशनर्स विरोधी नीतियों के कारण 25 मार्च 2026 को काला दिवस मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा ।मीटिंग में अखलाक हुसैन ,महेन्द्र सिंह राठौर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राम किशोर सक्सेना, सुभाष राठौर, प्रेम पाल चौहान, धर्मवीर सिंह, राज किशोर सिंह, सुखपाल शर्मा, अयोध्या प्रसाद, अली मोहम्मद, जीवन, सुरेश चन्द्र शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन दिलीप अग्रवाल द्वारा किया गया ।