बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय में संचालित एनएसएस की डॉ. भीमराव अंबेडकर इकाई द्वारा रसूलपुर में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हुकुम सिंह ने शिविरार्थियों को योग का विशेष प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण से छात्रों ने स्वास्थ्य और योग के महत्व को जाना। डॉ. सतीश सिंह यादव की अध्यक्षता में बौद्धिक परिचर्चा हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में होप यूनिटी वेलफेयर की निदेशक डॉ. कृष्ण सिंह ने ‘लैंगिक असमानता’ विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। डॉ. पीके शर्मा और डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने भी अपने विचार साझा कर चर्चा को समृद्ध किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। शिविर का चौथा दिन ग्रामीणों में सामाजिक जागरूकता और शारीरिक फिटनेस प्रदान करने में सार्थक साबित हुआ। शिविर में रजनी वर्मा, ज्योति वर्मा, प्रियांशी पाठक, अर्चना मौर्य, रेनू राठौर, मनोज कुमार, ललिकराम, आदित्य यादव, रजनीश आदि का योगदान सराहनीय रहा।