त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन
बदायूं। कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। भारत कोकिला कंपनी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली आल ओवर चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जीवन बदल देती है।
विशिष्ट अतिथि सीएचसी मेडीकल आफीसर असरासी डा. सुभि चौधरी स्काउटिंग का प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक तैयार कर रहा है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में हर कार्य को संभव कर दिखाने की श्रेष्ठ सामर्थ्य निहित है। उत्कृष्ट चिंतन, दृढ़ संकल्प के साथ युवा आगे बढ़ रहे हैं। ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव ने परिणामों की घोषणा की।
स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली प्रथम, पृथ्वीराज चौहान टोली द्वितीय, डा.भीमराव आंबेडकर और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रही। जबकि गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी प्रथम, मीराबाई कंपनी द्वितीय और कल्पना चावला कंपनी तृतीय स्थान पर रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार, वसुंधरा शर्मा, संतोष कुमार शर्मा निर्णायक रहे।
विजेता टोलियों को मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. सुभि चौधरी, प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने विजेता टोलियों के टोली नायकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डीपी सिंह, इंदल सिंह, भानु यादव, रूबी शर्मा, बल्गा इंटल सुमन, अवनीश सक्सेना, अनिल कुमार शर्मा, अल्पेश वैश्य, तराना सुजाअत आदि मौजूद रहीं। संचालन डा.जुगल किशोर ने किया।













































































