उझानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अढौली निवासी अंकित पुत्र लाखन बीती रात एक बजे करीब अपने ट्रैक्टर से आलू की तुलाई करके घर लौटा था। खाना खाने के बाद उसने ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया और सोने चला गया। कुछ देर बाद ट्रैक्टर की तरफ से खटपट की आवाज आई आवाज सुनकर अंकित ट्रैक्टर देखने बाहर पहुंचा परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पीछे से कुछ लोगों ने अंकित का मुंह कपड़े से ढक दिया और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। किसी तरह अंकित भगवतीपुर के पास पहुंच गया। थोड़ी होश की हालत में आने पर अंकित ने अपने मोबाइल से घर फोन कर बताया कि वह भगवतीपुर गांव के पास है। सूचना मिलते ही परिजन मोटरसाइकिल से गाँव भगवतीपुर की तरफ दौड़े। भगवतीपुर के पास हाईवे किनारे अंकित बेहोशी की हालत में पड़ा मिला जहाँ से परिजन उसे घर ले आए तथा घटना की सूचना पुलिस को दे दी । परिजनों का कहना है कि जब अंकित को पूरी तरह होश आजाएगा तब उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस को घटना सम्बंधित पूरी जानकारी दी जाएगी !