ए पी एम (पी.जी.)कॉलेज के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान मतदान जागरूकता का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करना है :- डॉक्टर शुचि गुप्ता

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । को नगर के एपीएम (पी.जी.) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस में स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
डॉ शुचि गुप्ता के निर्देशन में ग्राम सरोरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली व ग्राम वासियों को मतदान के विषय में समझाया कि अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए।
डॉ. शुचि गुप्ता ने मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में स्वयंसेविकाओं को बताते हुए कहा कि मतदान जागरूकता का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करना है। मतदान मतदाताओं के लिए अपनी सरकार को नियंत्रित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। यह नागरिकों के लिए मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाकर अपने नेताओं से अपनी अपेक्षाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम है। इससे बेहतर शासन व्यवस्था बनेगी और वह हासिल होगा जो हर कोई चाहता है – एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रतिनिधि लोकतंत्र।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम गंगोरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली, ग्राम वासियों को जागरूक किया l
ग्राम प्रधान प्रेमवती देवी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की सफलता का मूल आधार जागरूक मतदाता होते हैं।
उन्होंने कहा हमारे देश में हर नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है यह अधिकार केवल एक सुविधा नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है जिसे हम सबको मिलकर कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights