सर्वसमाज महिला कुटुंब का महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से हुआ

WhatsApp Image 2026-03-09 at 4.23.02 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन कृष्णा लॉन प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और होली के रंगों के साथ महिला दिवस का उल्लास पूर्ण वातावरण बना रहा। मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव जी , वर्तमान चेयरपर्सन नैना गुप्ता जी, पूर्व चेयरपर्सन दीपमाला गोयल जी , बिसौली विधायक पत्नी सुषमा मौर्य जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्र जी एवं कंज्यूमर फोरम सदस्य मधु सक्सेना जी की गरिमामई उपस्थिति रही ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिले की कम आयु की प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉक्टर रुचि गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया इसके साथ ही एकल विद्यालय की शिक्षिका, महिला अधिवक्ता एवं घटपुरी की प्रधान अनुपमा जी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

संस्थापिका डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज की राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति भी है। एक नारी मां के रूप में संस्कार देती है बहन के रूप में स्नेह देती है बेटी के रूप में घर में खुशियां लाती है और शिक्षिका के रूप में समाज को दिशा देती है। आज की नारी शिक्षा ,विज्ञान, प्रशासन ,राजनीति ,खेल और सामाजिक सेवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है। यह परिवर्तन केवल महिलाओं की प्रगति नहीं बल्कि पूरे समाज की प्रगति का संकेत है ।

अध्यक्ष डॉ ममता नौग़रियां जी ने महिलाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि हमें मिलकर ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां हर बेटी को शिक्षा मिले हर महिला को सम्मान मिले और हर नारी अपने सपनों को साकार कर सके यही सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण होगा। श्रीमती नीता गुप्ता ने कहा की इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प ले कि समाज में नारी सम्मान ,समानता और सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे। पूनम गुप्ता जी ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से अपने विचारों को रखा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में डॉक्टर मधु गौतम, मंजुल शंखधार, पूनम गुप्ता ,पूनम विमल वैश्य ,मंजू गुप्ता ,गीता गुप्ता, नेहा शरद जी, मधु अग्रवाल जी शिल्पी अग्रवाल डॉक्टर प्रतिभा मिश्रा जी सुमन गुप्ता भावना जी इंदिरा अरोड़ा सहित अनेक महिलाओं की गरिमामई उपस्थिति रही।पिंकी सागर जी ,दीपिका मिश्रा जी के मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति रही सुश्री सुनीता मिश्रा जी की सरस्वती वंदना एवं पूनम विमल वैश्य जी का गायन, रेखा गुप्ता जी एवं राजकुमारी गुप्ता जी का गायन इंदिरा अरोड़ा जी का भजन शुकराना के द्वारा सभी मंत्र मुग्ध हुए मंजू गुप्ता जी ने अपने हास्य कविता से सबके मन को गुदगुदाया। मधु अग्रवाल जी एवं पूनम गुप्ता जी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्योति दीक्षित जी का रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights