कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने का रहा है: प्रेमलता यादव

WhatsApp Image 2026-03-08 at 5.29.47 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौड़ एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के सयुक्त नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व सांसद स्व कारण सिंह यादव की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस अनुशासन समिति चैयरमेन प्रेमलता यादव जी के आवास पर जाकर शॉल पहना कर सम्मानित किया इस अवसर पर कांग्रेसजन ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी. ओमकार सिंह ने जनपद की महिलाओं को शुभकामनाएं दी है. ओमकार सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के बिना एक प्रगतिशील समाज की कल्पना असंभव है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने का रहा है. यह गर्व का विषय है कि जहां अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में महिलाओं को मतदान के अधिकार के लिए 100 साल से अधिक का लंबा संघर्ष करना पड़ा, वहीं हमारे देश में कांग्रेस ने संविधान लागू होने के पहले ही दिन से महिलाओं को पुरुषों के समान वोट देने का अधिकार सुनिश्चित किया. इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ ने कहा महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, उड़ान योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, बड़ी संख्या में महिला महाविद्यालय खोलने जैसे अनेक फैसलों के जरिए महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाने और समाज में समान अवसर दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए. प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किये गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया मुख्य रूप से विधि विभाग अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, एससीएसटी अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, शहर उपाध्यक्ष सुमेर अहमद, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights