उझानी :- आज दिनाँक दिनांक 8 /3/ 26 को नगर के ए.पी. एम. (पीजी ) महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन डॉ शुचि गुप्ता ने ग्राम सरोरा में रैली निकाली,व स्वयं सेविकाओं ने दीवारों पर धूम्रपान निषेध के स्लोगन लिखे जिसमें हम सब का एक ही सपना नशा मुक्त देशहो अपना व तंबाकू से नाता तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो, प्रमुख हैं डॉ जितेंद्र सिंह राणा ने ग्राम गंगोरा में रैली निकाली व इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने दीवारों पर धूम्रपान छोड़ो के नारे लिखे व ग्राम वासियों को धूम्रपान न करने की सलाह दी तथा ये भी बताया कि वह अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करके यदि कोशिश करें तो इस नशे से मुक्ति पा सकते हैं व अपने आसपास के लोगों को भी इस नशे की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं l