बदायूं में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
बदायूं। राष्ट्रीय महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तृतीय इकाई ‘रानी लक्ष्मीबाई’ का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पड़ौआ स्थित भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण के साथ हुई। शिविर के पहले दिन को संकल्पना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के माध्यम से स्वयंसेवी ग्रामीणों से संपर्क स्थापित कर अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि सेवा ही जीवन है और एनएसएस ऐसा मंच है, जिसके जरिए व्यक्तित्व विकास के साथ देश के विकास में भी योगदान दिया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना त्याग, समर्पण और सेवा की भावना से कार्य करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेविकाओं की टोलियां बनाकर उनके दायित्वों का वितरण किया। श्रीमती शशि प्रभा ने कहा कि जीवन बहुत अनमोल है और हमें अपने समय का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना चाहिए। डॉ. प्रेमचंद ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य लोगों को जनहित से जुड़े विषयों पर जागरूक करना और आवश्यक सुझावों से अवगत कराना है।
इस अवसर पर सरिता, पूर्णिमा तोमर, ज्योति सागर, वैष्णवी मिश्रा, अंशिका शर्मा, महिमा, वैष्णो, मुस्कान, साहिबा, पायल, पारुल, मोहिनी, इशू दीक्षित, प्रतीक्षा हीरा, भावना, प्रतीक्षा, काजल, आकांक्षा, शीतल, श्रद्धा, सोनी, मनीषा, सलोनी, आरती, काम्या सिंह, प्रिया गोले, गायत्री सहित अन्य स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।













































































