बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन नेतृत्व में डॉ. इति अधिकारी के सहयोग से चल पांच दिवसीय आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज तृतीय दिवस स्वयंसेविकाओं ने फिट इंडिया रन फ़िटनेस का डोज आधा घंटा रोज का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों को नमन कर किया गया। प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने हरी झंडी दिखाकर फ़िट इंडिया रन का शुभारंभ कराया। अपने संबोधन में प्राचार्या जी ने कहा कि फ़िट इंडिया रन अभियान का उद्देश्य सभी को स्वस्थ रहने के लिए फिटनेस गतिविधियों दौड़, योग,एवं विभिन्न शारिरिक क्रिया कलापों को अपनी जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित करने से है। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती नेतृत्व में फ़िट इंडिया रन का आयोजन हुआ जो महाविद्यालय से प्रारंभ होकर पथिक चौक होते हुए विरुआवरी मंदिर होते हुए नवादा शाहीद स्थल तक जहाँ शहीदों को नमन करते हुए पुनः महाविद्यालय पहुंची। स्वयं सेविकाओं ने वंदे मातरम, फिट इंडिया- फिटनेस का डोज़ आधा घंटा रोज, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत नारों से श्मैं फिट तो इंडिया फिट का संदेश दिया। सभी स्वयंसेविकाओं कु० मेघा पटेल, साक्षी पटेल, पलक वर्मा, पल्लवी देवी, रितु कश्यप आदि की सक्रिय सहभागिता रही।