उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाला युवक मूँगफली बेचकर अपने घर लौट रहा था तभी तांगे घोड़े ने उसे ट्क्कर मार दी।जिससे ठेले वाला गंभीर रुप से घायल हो गया।वहाँ मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
शुक्रवार की सांय नगर के मौहल्ला बहादुरगंज मानकपुर रोड निवासी बजरुद्दीन (30) पुत्र नूरूद्दीन नगर के बरी बाईपास पर मूंगफली का ठेला लगाता है।सांय वह मूंगफली बेचकर जब अपने घर लौट रहा था तो नगर के बिल्सी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे घोड़ा तांगे ने उसे टक्कर मार दी।तांगे की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।युवक को घायल देख भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।