धूमधाम से मनाई गई होली, लोगों ने दिया आपसी भाईचारे व सौहार्द का परिचय पुलिस रही मुस्तैद

WhatsApp Image 2026-03-05 at 6.05.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

फतेहगंज पश्चिमी- क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया। बुधवार को पूरे इलाके में लोग सुबह से ही अपने-अपने घरों और मोहल्लों में एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल और पानी के गुब्बारों से होली खेलने में व्यस्त रहे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साह और आनंद के साथ पर्व को मनाया। हर तरफ रंगों की बहार और होली की खुशियों का माहौल देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द का संदेश भी साझा करते रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए प्रमुख चौक, बाजार, मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती।

मिश्रित आबादी में पुलिस टीम ने लगातार गश्त की और आवश्यकतानुसार लोगों को दिशा-निर्देश भी दिए।
सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह चौकी प्रभारी अनूप सिंह दल बल के साथ मुस्तैद रहे
स्थानीय लोगों ने पुलिस की सतर्कता की सराहना की
कस्बा व थाना क्षेत्र के गांवों में रंगों और भाईचारे का वातावरण बना रहा होली पर ना केवल खुशी और उमंग का संदेश दिया, बल्कि पुलिस और नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का उदाहरण भी पेश किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights