बरेली। कटरा चांद खां स्थित बालजती कन्या इंटर कॉलेज में 44वें होली मिलाप मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मेला अध्यक्ष छंगामल मौर्य ने बताया कि यह मेला पिछले 44 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और अब यह क्षेत्र की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ जोड़ने का काम करता है। वहीं संरक्षक राजबहादुर सक्सेना ने कहा कि मेले में लगे सुंदर झूले और मनमोहक झांकियां बच्चों और आम जनता को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। मेले में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्या, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज थपलियाल, वेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विमल भारद्वाज, खुशालोक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. विनोद पगरानी, राष्ट्रीय व्यापार उद्योग के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रशांत पटेल, आरएसएस प्रचारक मयंक साधु, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रुति गंगवार, अच्छन अंसारी, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष योगेश बंटी और ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेले के आयोजन में संरक्षक दिनेश गुप्ता, महामंत्री अजय रत्नाकर, कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुनीश गुप्ता, पार्षद चंद्रपाल राठौर, राजेश पटेल, राजकुमार मौर्य, रामबहादुर मौर्य, दिनेश मूरजानी, पन्नीलाल मौर्य, विश्वास मौर्य, सोनू कश्यप, विनोद यजुर्वेदी और जवाहरलाल मौर्य सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आशीष सक्सेना ने किया।