रिजर्व पुलिस लाइन में अनुराग आर्य ने किया विधिवत होलिका दहन, पुलिस परिवार व आमजन को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026-03-05 at 4.32.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। होली पर्व के अवसर पर दिनांक 3 मार्च को रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपने परिवार सहित विधिवत होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस परिवार एवं आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
होलिका दहन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के साथ आम-जनमानस को प्रसाद वितरित किया तथा सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार एवं जनता के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर सामाजिक समरसता और पारस्परिक सहयोग का संदेश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑफिस सोनाली मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक अंजना दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और सभी ने मिलकर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights