बरेली । नरसिंह भगवान की शोभायात्रा के अवसर पर पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल एवं उनकी पूरी टीम ने दरगाह आला हजरत मोड़ से लेकर कुतुबखाना तक पुष्पवर्षा कर अधिकारियों का भव्य स्वागत किया। साथ ही शोभायात्रा के आयोजकों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के संरक्षक जनार्दन आचार्य ने भी अधिकारियों के साथ पुष्पवर्षा कर सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान “एक देश, एक भारत”, “भारत माता की जय”, “एक हिंदुस्तान” और “आवाज़ दो हम एक हैं” जैसे जोशीले नारों से पूरी शोभायात्रा गूंज उठी, जिससे माहौल देशभक्ति और एकता के संदेश से ओतप्रोत हो गया। शोभायात्रा में नदीम इकबाल के साथ नईम खान, इमरान, मोनू खान, असलम खान, मंटू सहित पीस कमेटी की पूरी टीम उपस्थित रही और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।