बरेली। उत्साह, प्रेम और सद्भाव के पर्व होली के मौके पर आज गुलाबराय इंटर कॉलेज मैदान में लगने वाले होली मिलाप मेंले में लगें सपा के कैम्प में खासी रौनक़ दिखाई दीं। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अगुवाई में बड़ी संख्या सपा नेताओं की मौजूदगी होली मिलाप कैम्प में रही, जहाँ सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की मुबारक़ बाद दीं। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने सभी को होली की मुबारक़ बाद देते हुए कहा होली जैसे त्योहारों की बदौलत समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का हमें अवसर मिलता है आज के दिन सभी गिले – शिकवे मिटाकर, ऊंच – नीच का भेद समाप्त कर हमें प्रेम और भाई चारा बढ़ाने का एक अच्छा अवसर मिलता है। कैम्प में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, शहर विधानसभा प्रत्याशी रहें राजेश अग्रवाल, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्या व अनुज गंगवार, खालिद खाँ, निवर्तमान जिला महासचिव संजीव यादव तथा जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मनोहर पटेल, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, संजीव सक्सेना, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रमोद विष्ट, गुरु प्रसाद काले, सुरेन्द्र सोनकर, नरेश पाल एड., नाज़िम कुरैशी, रमीज़ हाशमी, नीरज गुप्ता, अनुज आनंद, अनिल शर्मा, दीपक वाल्मीकि, मुकेश मिश्रा, अभिषेक यादव, जितेंद्र मुंडे, सम्राट अनुज मौर्या, गोपाल कश्यप, रोहित राजपूत, ब्रजेश यादव, नरेश प्रसाद विश्वकर्मा, महेंद्र बिक्रम, इश्तियाक सकलेनी, प्रमोद अग्रवाल, सी. पी आर्या, हिमांशू सोनकर, सोनू वाल्मीकि, रोहित तिवारी, राजीव गुप्ता, सोनू लाल, लवी मैसी, बाबर अली चाँद, कमलेश ठाकुर, शशि चंद्रा, समकित जलोटा आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।