गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-02 at 5.55.45 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दीपक कुमार त्यागी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद शहर सीट से विधायक संजीव शर्मा के द्वारा 1 मार्च 2026 को जानकी भवन, घंटाघर रामलीला ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के साथ-साथ भारी जनसैलाब उपस्थित रहा, जिसके चलते पूरा परिसर रंग, उमंग और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज,
स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप,
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मेयर सुनीता दयाल, दर्जा प्राप्त मंत्री विकास गुप्ता, अशोक गोयल, पूर्व मेयर आशु वर्मा, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी अरविन्द भारतीय, पवन गोयल, बलदेव राज़ शर्मा, विजय मोहन, राजीव त्यागी, रामावतार जिंदल, संजीव गुप्ता, अनिल गर्ग, सरदार एसपी सिंह, इंद्रजीत टीटू, रेखा चौधरी, अरुण चौधरी, संजय कश्यप, दैनिक भास्कर के पत्रकार मनीष कुमार त्यागी व मोहित त्यागी आदि के साथ ही सभी समाचार पत्रों के प्रधान संपादक और ब्यूरो चीफ, पत्रकार तथा समस्त व्यापार मंडलों के पदाधिकारी,
प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों व भारी संख्या लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने रंगों के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और गाजियाबाद को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की उपस्थिति विधायक संजीव शर्मा के प्रति विश्वास और स्नेह को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद को मजबूत किया जाता रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights