बदायूँ। साई क्रिकेट अकादमी में होली का पर्व रंगों के साथ एवं मिष्ठान वितरण के साथ मनाया गया एस के मैदान में क्रिकेट पिच के ऊपर अकादमी के खिलाड़ियों ने गालों पर प्रेम का गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली का पर्व मनाया इस मौके पर क्रिकेट कोच सचिव संतोष बाबू शर्मा ने भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाई और कहा अहंकार पर सच्चाई की विजय का त्यौहार मनाया जाता है । संगठन के उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने बताया पर्व में केमिकल रंगों से बच के रहे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं झगड़े से बच के रहे प्रसन्नता के साथ होली मनाये इस मौके पर अध्यक्ष दीपक सक्सेना अमरीश गोयल एमपी सिंह अखिलेश पांडे विशाल नितिन आरव निष्कर्ष समर्थ रेहान रुद्र सभी उपस्थित रहे ।