उझानी । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुड़ा नरसिंह पुर निवासी वीरपाल 26 पुत्र सन्तपाल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जवी की निवासी ममता से हुई है उसकी पत्नी उससे अलग रहती है आज एक साल बाद चंडीगढ़ से मजदूरी करके घर आई थी और वह किसी से फोन पर बात कर रही थी जब मैने उससे पूछा कि किस्से बात कर रही हो तो इस बात पर वह नाराज हो गई और अपने मायके में फोन करके अपने भाइयों को घर बुला लिया । उसके भाइयों ने मेरे घर आकर मेरे घर में तोड़फोड़ करते हुए मेरे साथ लाठी – डंडो __ से मार पीट की जिससे मेरे गुम व खुली चोटें आई है । पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए पीड़ित व्यक्ति द्वारा दी गयी तहरीर की जाँच कर रही है ।