बरेली। वृद्ध आश्रम बदायूं रोड पर बरेली में इनर व्हील बरेली ग्लो की चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर चारू मेहरोत्रा के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने वृद्ध आश्रम जाकर होली का कार्यक्रम किया वहां करीब डेढ़ सौ वृद्द जनों के गुलाल लगाकर मिष्ठान एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया तथा राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर चारू ने कहा की होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है वृद्ध जनों के साथ होली खेलने से दो लाभ होते हैं एक तो हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा दूसरा हम अपनी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की परंपरा का पालन करते हैं जो आजकल अति भौतिकवादिता की वजह से हमारी पीढ़ी में लुप्त होती जा रही है डॉक्टर चारू ने कहा कि यदि कोई अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल किसी कारणवश नहीं कर रहा है है तो हम तो केवल उससे यही कहना चाहेंगे की कि वह अपने बच्चों को क्या शिक्षा दे रहे हैं और वह स्वयं सोचें कि उनका भविष्य कैसा होगा क्योंकि वृद्ध तो सभी को होना है क्लब की सचिव डॉ अल्का ने कहा कि हमारे धर्म में भी माता-पिता की सेवा करना पुण्य बताया गया है और वृद्धावस्था तो सभी को आनी है तो क्यों ना अपने आगे वाली पीढ़ी को एक अच्छा उदाहरण दें । ट्रेजरार बरखा ने कहा की होली रंगों का त्यौहार है और सब कुछ भूल कर हमें ऐसा काम करना चाहिए जिससे हमें आनंद और संतोष प्राप्त हो इस अवसर पर वृद्ध आश्रम की प्रबंधक बिंदु , रचना चौहान, तथा सतीश शर्मा जी का सहयोग रहा क्लब की सदस्य में रेनू शर्मा,अनुष्का, शिवानी , अंजना आदि उपस्थित रही।